बारिश व बाढ़ से खेतो में भरा पानी ,जलमग्न खेतो में लगी धान की फसल को काट रहे किसान।
बाराबंकी–भारी बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है अभी धान की फसल तैयार नही हुई थी की अत्यधिक बारिश से खेतो में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है जिससे धान की फसल को तैयार करने की समस्या उत्पन्न हो गई है खेतो में जलभराव के कारण फसल को काटने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है किसान किसी तरह पसीने की कमाई लगाकर फसल को तैयार करने का उपक्रम करता है लेकिन प्रकृति के प्रकोप का भी सामना करना पड़ता है तहसील क्षेत्र में कई गांवों में धान की खड़ी फसल बरसाती पानी में डूबी हुई है जिसकरारण सड़ने से बचाने के लिए किसान पानी भरे खेत में किसी तरह खड़े होकर फसल बचाने में लगे हुए हुए है और जैसे तैसे फसल काट रहे है ।भारी बारिश के कारण डूबी धान की फसल से किसानों को नुकसान हो रहा है ।किसान पानी भरे खेत में फसल काटने की मजबूरी व किसी तरह फसल बचाने में लगे है।भारी बारिश तहसील क्षेत्र में तब हुई जब लगभग पकी फसल खेतो मे खड़ी थी जो जल मग्न हो गई है।तराई क्षेत्रों में धान की फसल का जलमग्न होने से किसान ज्यादा प्रभावित हुए है और भरे पानी में ही खड़े होकर फसल काट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *