महिला की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
परतापुर थाना क्षेत्र स्थित ओम साईं धाम कॉलोनी निवासी महिला की मेडिकल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि ओम साईं राम कॉलोनी में किराए पर रहने वाले हीरालाल की बेटी ट्विंक्ल का एक साल पहले नवीन सिरोही विवाह हुआ था। नवीन ट्रक चालक है। परिजनों का कहना था कि टिंकल की अस्पताल में मौत हुई और उसका पति नवीन उसको छोड़ कर भाग गया था। परिजनों का कहना था टिंकल को जहर देकर मारा गया है। उसी दौरान नवीन की मां देवेंद्री वहां आ गई। टिंकल पर गंभीर आरोप लगाने लगी टिंकल की मां रमलेश का कहना था, नवीन ने पूर्व में तीन शादियां की थी जिनको उसने छोड़ दिया था। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत करते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
