आरोपितों ने महिला से मकान खाली न करने के विवाद में की मारपीट और तोड़फोड़

जाजमऊ डिफेंस कॉलोनी निवासी शबाना परवीन 15 वर्षों से इलाके में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि अब मकान मालिक से मकान भी खरीद लिया। इसके बाद भी वह अपने साथियों के साथ मिलकर जबरन मकान खाली करने का दबाव बना रहा है। रविवार सुबह तीन बजे आरोपित अपने साथियों के साथ घर में आया और सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। इसके बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ पीड़िता से मारपीट कर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *