आपकी अभिव्यक्ति, जनता की अभिव्यक्ति….

संपादक – एड. रवि जी. निगम

ये फर्जीवाड़ा बांदा में प्राकाश में आया है, जो कि “मुक्ति चक्र” के संपादक व “मानवाधिकार अभिव्यक्ति” के सहियोगी वरिष्ठ पत्रकार गोपाल गोयल जी के यहाँ घटित हुआ है, जब ऐसे लोग इसके शिकार हो रहे हैं, तो आमजन का क्या ? “मानवाधिकार अभिव्यक्ति” प्रदेश के ‘मुखिया’ व देश के ‘प्रधान सेवक’ से पूँछ रहा है क्या ऐसे ही मनाया जा रहा है ‘अमृत महोत्सव’ ? ऐसे ही अंदर खाने हर विभाग में कार्य प्रगति पर है ? ऐसे लोगों के घरों में भी बुल्डोजर चलेगा जो इसे अंजाम दे रहे हैं ? ऐसे लोग कब सलाखों के पीछे जायेंगे ? इन्हे कब जनता के सामने लाया जायेगा ? कौन हैं ऐसे नकाबपोश अपराधी, जो जनता के साथ कर रहे हैं धोकाधड़ी ?

Dear Usha Rani Goyal, You have successfully been vaccinated with your Precaution Dose with COVISHIELD on 14-08-2022 at 11:20 AM. You may download your vaccination Certificate from – https://cowin.gov.in – CoWIN

● उपरोक्त मैसेज हमारे मोबाइल पर आया है। जबकि हकीकत में उषा रानी गोयल आज 14 अगस्त को घर से ही नहीं निकलीं। फिर ये वैक्सीनेशन कैसे हो गया और प्रमाण पत्र भी जारी हो गया ?
● छानबीन करने पर पता चला है कि तमाम लोगों को इसी तरह से मैसेज मिले हैं।
● ये फर्जीवाड़ा लंबे समय से चल रहा है। पुराने रिकार्ड के आधार पर फर्जी ढंग से वैक्सीनेशन दिखाया जा रहा है और उस वैक्सीन को बेचा जा रहा होगा। दो मामले तो हमारे ही घर के हैं।
● इस फर्जीवाड़ा कांड की जाँच की जाए और फर्जीवाड़ा करने वालों को जेल भेजा जाए।
● गोपाल गोयल
संपादक ~ मुक्ति चक्र
बाँदा 210001 यूपी
9838625021 / 9910701650

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *