*जनपद बाराबंकी*
*थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा फर्जी कम्पनियां बनाकर प्लाट खरीदने व आरडीएफडी की मिच्योरिटी देने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
जनपद में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 421/21 धारा 419/420/467/468/471/506 भादवि, मु0अ0सं0 644/22 धारा 406/420 भादवि थाना कोतवाली नगर व मु0अ0सं0 133/22 धारा 419/420/406/409 भादवि व मु0अ0सं0 67/22 धारा 419/420/406/409 भादवि थाना बड्डूपुर में वांछित अभियुक्त संगम कुमार वर्मा पुत्र स्व0 रामसुधार वर्मा निवासी काजीपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को दिनांक-28.06.2022 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशांदेही पर एक अदद सीपीयू, एक अदद मॉनीटर, एक अदद यूपीएस, कम्पनी द्वारा प्रयोग किये जाने वाले पिलर एजेन्ट व ग्राहक एवं कम्पनी सम्बन्धी लेखा जोखा रजिस्टर-12 अदद, कम्पनी द्वारा प्रयोग किये जाने वाली फाइल -08 अदद, कम्पनी कैटलॉग-01 बण्डल‚ कम्पनी रसीद पासबुक–02 अदद, माइक्रो फाइनेंस के फार्म व चेक कुल 46 अदद बरामद किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद बाराबंकी में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्त, एसटीएस इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड LLC मल्टी स्टेट एग्रो को–आपरेटिव सोसाइटी लि0 में डायरेक्टर था। अभियुक्त द्वारा अपने अन्य सहयोगी डायरेक्टरों की मदद से एवं मुख्य कर्ताधर्ता अतुल वर्मा की देखरेख में इस ब्रान्च का संचालन होता था। अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर कम्पनी की लुभावने स्कीम दिखाकर FD, RD एवं प्लाट बुकिंग के नाम पर पैसा निवेश कराते थे ।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
संगम कुमार वर्मा पुत्र स्व0 रामसुधार वर्मा निवासी काजीपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी
*बरामदगी-*
1. एक अदद सीपीयू, एक अदद मॉनीटर, एक अदद यूपीएस
2. कम्पनी द्वारा प्रयोग किये जाने वाले पिलर एजेन्ट व ग्राहक एवं कम्पनी सम्बन्धी लेखा जोखा रजिस्टर-12 अदद
3. कम्पनी द्वारा प्रयोग किये जाने वाली फाइल -08 अदद
4. कम्पनी कैट लॉग–01 बण्डल‚ कम्पनी रसीद पासबुक–02 अदद
5. माइक्रो फाइनेंस के फार्म व चेक कुल 46 अदद
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0-600/22 धारा 420/406 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. मु0अ0सं0-602/22 धारा 420/406 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
3. मु0अ0सं0-604/22 धारा 406/420 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
4. मु0अ0सं0-605/22 धारा 420/406 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
5. मु0अ0सं0-645/22 धारा 420/406 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
6. मु0अ0सं0-667/22 धारा 420/406 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
7. मु0अ0सं0-679/22 धारा 406/420 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
8. मु0अ0सं0-716/2022धारा 406/420 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
9. मु0अ0सं0-731/22 धारा 406/420/504/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
2. निरीक्षक कृष्णबली सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 संजीव प्रकाश सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 शैलेन्द्र प्रताप सिंह, हे0का0 पवन कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
5. म0का0 सुमन थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
