*जनपद बाराबंकी*
*मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी की प्रभावी पैरवी के परिणाम स्वरूप मा0 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-45 बाराबंकी ने अभियुक्त को आजीवन कारावास तथा 50,000 रूपये के अर्थदण्ड से किया दण्डित –*
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जघन्य अपराधों में समुचित पैरवी करते हुये शीघ्र सजा दिलाये जाने के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण में मॉनीटरिंग सेल में नियुक्त अधि0/कर्म0गण/पैरोकार द्वारा जघन्य अपराधों के अभियोगों की समुचित पैरवी मा0 न्यायालय में करते हुए साक्ष्य हेतु महत्वपूर्ण गवाहों को माननीय न्यायालय में समय से प्रस्तुत कराकर गवाही करवायी गयी जिससे मा0 अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट नं0-45 बाराबंकी द्वारा थाना जैदपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं 135/2016 धारा 376/302 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त विक्रम रावत पुत्र राम अधार रावत निवासी मोहल्ला अहिरान पुरवा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को उपरोक्त धाराओं में दोषसिद्ध करते हुये अभियुक्त उपरोक्त को आजीवन कारावास तथा 50,000 रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। उक्त कार्यवाही से जनता में न्याय के प्रति विश्वास बढा तथा पुलिस पैरवी के इस प्रयास की जनता द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी ।

*संक्षिप्त विवरणः-*
थाना जैदपुर निवासी वादी ने दिनांक 23.06.2016 को थाना जैदपुर पर विपक्षी द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर देने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया। उक्त के आधार पर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी पर मु0अ0सं0-135/2016 धारा 302/376 भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट बनाम विक्रम रावत पुत्र राम अधार रावत निवासी मोहल्ला अहिरान पुरवा कस्बा व थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी पंजीकृत किया गया। तत्कालीन विवेचक द्वारा वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करते हुए विवेचना के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्व आरोप-पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया ।

*पुलिस टीम-*
1- निरीक्षक राकेश प्रताप सिंह प्रभारी मॉनीरिंग सेल जनपद बाराबंकी
2- उ0नि0 रामनरेश मिश्रा मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
3- म0का0 प्रतिमा द्विवेदी मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
4- का0 नीरज कनौजिया मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
5- का0 सन्दीप कुमार मॉनीटरिंग सेल जनपद बाराबंकी
6- का0 कुवँर बक्शी पैरोकार थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *