*जनपद बाराबंकी*
*दिनांक 16.07.2022*

*श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद बाराबंकी में महत्तवपूर्ण मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन के देखते हुए किया गया यातायात मार्ग का परिवर्तन-*

श्रावण मास के प्रथम सोमवार के दृष्टिगत रखते हुए जनपद में लगने वाले दो महत्वपूर्ण मेले में श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु निम्न मार्गो पर भारी वाहन (ट्रक, बस, डम्फर आदि) का आवागमन दिनांक-17.07.2022 को समय 12.00 बजे से दिनांक-18.07.2022 को सायं 18.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
*जिसका विवरण निम्नवत है-*

1- *प्रतिबन्धित मार्ग-* सफेदाबाद रेलवे क्रासिंग व असैनी अण्डर पास के रास्ते देवा जाने वाले वाहनों का प्रवेश शहर की ओर प्रतिबन्धित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग-* देवा शहर की ओर जाने वाले वाहन लखनऊ-अयोध्या हाइवे से होते हुए किसान पथ के रास्ते अपने गंतव्य को जायेगें।
2- *प्रतिबन्धित मार्ग-* हैदरगढ़ व पल्हरी अण्डर पास के रास्ते शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों का पूर्णतः प्रतिबन्ध रहेगा।
3- *प्रतिबन्धित मार्ग-* पल्हरी ओवरब्रिज कट/ चौपला की ओर से रामनगर होते हुए बहराइच, गोण्डा को जाने वाले वाहनों का पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग-* जलवल रोड को जाने वाले वाहन चौपला, रसौली, सफदरगंज, बदोसराय, मरकामऊ, चौकाघाट होते हुए जलवल रोड को जायेगें।
4- *प्रतिबन्धित मार्ग-* कस्बा कोठी से मंजीठा की ओर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
*वैकल्पिक मार्ग-* हैदरगढ़ से मंजीठा की ओर आने वाले भारी वाहन नई सड़क रामसनेहीघाट होते हुए गंतव्य को जायेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *