23 जून को उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा रामपुर और आजमगढ़ पर होने वाले उपचुनाव समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने आजमगढ़ से धर्मेंद्र यादव तो रामपुर से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा को मैदान में उतारा है.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

बता दें कि आजमगढ़ सीट अखिलेश यादव और रामपुर सीट आजम खान के लोकसभा सदस्य पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. दोनों ने विधायक बनने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

इससे पहले कहा जा रहा था कि बलिहारी बाबू के बेटे सुशील आनंद को समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ से मैदान में उतारने जा रही है, खबर थी कि दलित वोट को लेकर अखिलेश यादव बड़ा दांव चल रहे हैं उसके बाद यह चर्चा हुई कि आजमगढ़ से डिंपल यादव को भी टिकट मिल सकता है लेकिन मोहर धर्मेंद्र यादव के नाम पर लगी.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ को उम्मीदवार बनाया हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी दिनेश लाल यादव आजमगढ़ सीट से उम्मीदवार थे. तब अखिलेश यादव ने उन्हें लगभग ढाई लाख वोटों से हराया था. इसके अलावा पार्टी ने रामपुर सीट से घनश्याम लोधी को टिकट दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *