पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों से घिरे केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने बुधवार को उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक बूथ में मतदान किया.

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

लखीमपुर खीरी में पिछले साल किसानों पर वाहन चढ़ाने के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा के बारे में संवाददाताओं की ओर से सवाल पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री ने केवल ‘विक्‍ट्री’ का साइन दिखाया.

गौरतलब है कि आशीष मिश्रा पिछले वर्ष अक्‍टूबर से जेल में था और यूपी चुनाव के बीच कुछ सप्‍ताह पहले ही उसे बेल पर रिहा गया है. विजुअल्‍स में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा को धक्‍कीमुक्‍की के बीच आगे बढ़ते दिखाया गया है. बड़ी संख्‍या में मौजूद पुलिसकर्मियों उनके और मीडिया के बीच ‘रुकावट’ बने हुए हैं.

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पत्रकारों ने ध्‍यान आकर्षित करने के लिए ‘अजय मिश्रा जी!’ की आवाज लगाई लेकिन उनके नजदीक पहुंचने में नाकाम रहे. तस्‍वीरों से एक वोटर के इतनी अधिक सिक्‍युरिटी के साथ पोलिंग बूथ जाने को लेकर सवाल भी उठे.

बता दें, 3 अक्टूबर, 2021 को जिले के तिकुनिया इलाके में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष तथा 15-20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था.

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आशीष को 9 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. इस घटना में कथित तौर पर भीड़ में लोगों के ऊपर एसयूवी (थार जीप) चढ़ा देने से चार किसानों की मौत हो गई थी. उसके बाद भड़की हिंसा में दो भाजपा समर्थकों, एक एसयूवी चालक और एक पत्रकार की भी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *