सीएम योगी इटावा में बोले - परियोजनाओं का शिलान्यास भी और उद्घाटन भी करती है वर्तमान सरकार

467 करोड़ रुपये से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

सीएम योगी इटावा में: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद इटावा में 467 करोड़ रुपये से अधिक की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 454 करोड़ रुपये से अधिक की 21 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 13 करोड़ रुपये की 27 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जनपद के विकास को नयी ऊँचाइयों तक पहुंचाने, आमजन को सुविधा देने तथा प्रत्येक वर्ग के नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य के लिए आज जनपद इटावा में पौने पांच सौ करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार परियोजनाओं का शिलान्यास भी करती है और उद्घाटन भी करती है।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

आज से 03 वर्ष पूर्व जिन परियोजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया था आज उन परियोजनाओं का लोकार्पण करने के लिए वे यहां आये हैं। आज का दिन जनपद इटावा, औरैया, मैनपुरी सहित आसपास के जिलों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *