उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की शाम गर्ग आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। इससे फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी।

खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। फैक्टरी के आसपास रह रहे लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने रोड जाम कर दिया। मामला एत्माद्दौला थाना के नुनिहाई क्षेत्र का हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *