Meerut: मेरठ में शनिवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में जमकर हंगामा हो गया। यहां भाजपा पाषर्द के अपना वकतव्य रखने के दौरान बसपा पार्षद ने भाजपा एमएलसी को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बसपा और सपा पार्षदों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।  

जानकारी के अुनसार शनिवार को घंटाघर स्थित टाउन हाॅल में नगर निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान भाजपा पार्षद रेखा सिंह हाउस टैक्स को लेकर अपनी बात रख रही थीं। विपक्ष के एक पार्षद ने उनका विरोध कर दिया, जिस पर गहमा-गहमी हो गई। इसी बीच भाजपा के एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज भी पहुंच गए।

हंगामे की बीच बसपा पार्षद आशीष चौधरी ने एमएलसी धमेंद्र भारद्वाज को थप्पड़ मार दिया। इस पर हंगामा और ज्यादा बढ़ गया। सपा पार्षद कीर्ति घोपला भी विरोध में आ गए। इसके बाद बात लात-घूंसों तक जा पहुंची।

लड़ते-झगड़ते भाजपा कार्यकर्ता और सपा बसपा पार्षद बाहर तक आ गए। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने आशीष और कीर्ति घोपला को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहीं हंगामे और मारपीट के बीच बोर्ड बैठक स्थगित करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *