उत्तर प्रदेश के एटा में डेंगू बुखार का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार को दो महिलाएं और डेंगू एलाइजा जांच में पॉजिटिव आ गईं। इससे पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 43 पर जा पहुंची है। वहीं तीन गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में 351 मरीजों का उपचार किया गया।

वहीं बृहस्पतिवार को मारहरा निवासी 30 वर्षीय पुष्पा व अवागढ़ निवासी 30 वर्षीय संगीता एलाइजा की जांच में डेंगू पॉजिटिव आईं। बताया जा रहा है कि पुष्पा को चार दिन से बुखार आ रहा था। बुधवार को कार्ड से पॉजिटिव आने के बाद उसका सैंपल भेजा गया था। वहीं अवागढ़ निवासी संगीता को तीन दिन से बुखार की शिकायत थी।

मैनपुरी जनपद के कुरावली निवासी शाहिन हुसैन बृहस्पतिवार की सुबह अपनी छह वर्षीय बच्ची आसिफा को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत बता दिया। बताया गया कि बच्ची कई दिन से बीमार चल रही रही थी। इसके बाद परिजन शव को लेकर वापस चले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *