*जनपद बाराबंकी*

*स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना कुर्सी पुलिस द्वारा बालक राम हत्याकाण्ड का सफल अनावरण कर हत्या से सम्बन्धित दो हत्याभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद-*

दिनांक 24.05.2022 को वादी रामलखन यादव पुत्र सालिकराम यादव निवासी कंचनापुर मजरे निन्दूरा थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी ने थाना कुर्सी पर तहरीर दी कि उनका साला बालक राम यादव पुत्र द्वारिका निवासी बाबूपुर मजरे दरावां थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी, गांव के बाहर बने ब्रह्म देव बाबा के स्थान पर अकेले रहते थे, जिनकी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना कुर्सी पर मु0अ0सं0 142/2022 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश पर स्वाट/सर्विलांस व थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा डिजिटल डेटा एनॉलसिस एवं मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर आज दिनांक 14.06.2022 को अभियुक्त 1. अमर सिंह यादव उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र देशराज यादव निवासी सायपुर मजरे सिसवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी व 2. पप्पी पत्नी नौमीलाल चौहान पुत्री अमेरिका सिंह निवासिनी जरूवा मजरे ढेरी थाना देवा जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के निशांदेही पर आलाकत्ल ईंट बरामद किया गया। मुकदमा उपरोक्त में धारा 34 भादवि0 की बढ़ोत्तरी की गई।
अभियुक्त अमर ने पूछताछ में बताया कि वह राजस्थान में खाना बनाने का काम करता है, काफी समय से उसके और पप्पी के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पप्पी का विवाह लगभग 07 वर्ष पूर्व हुआ था, किन्तु उसके बच्चे नहीं थे, जिसे मिलने के लिए बुलाया था और एकान्त में उसे ब्रह्म देव बाबा कुटी पर ले गया, जहां उसके साथ सम्बन्ध बना रहा था। हम लोगों को वहां सो रहे बालक राम ने देख लिया, जो मुझसे पूर्व परिचित भी थे, उन्होंने मुझे पहचान लिया और गांव में सबको बता देने की धमकी भी दी थी। इसी कारण हम लोगों ने लोक-लाज के भय से बालक राम की ईंट से मारकर हत्या कर दी।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण–*
1. अमर सिंह यादव उर्फ श्यामसुन्दर पुत्र देशराज यादव निवासी सायपुर मजरे सिसवारा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
2. पप्पी पत्नी नौमीलाल चौहान पुत्री अमेरिका सिंह निवासिनी जरूवा मजरे ढेरी थाना देवा जनपद बाराबंकी।

*बरामदगी-*
आलाकत्ल ईंट

*पुलिस टीम-*
1. प्रभारी निरीक्षक रामचन्द्र सरोज थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
2. व0उ0नि0 चन्द्रकांत सिंह, उ0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
3. हे0का0 पंकज कुमार द्विवेदी, का0 अरूण वंशल थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।
4. म0का0 अंकिता दुबे थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी।

*सर्विलांस/स्वाट टीम-*
1. उ0नि0 विजय बहादुर पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
2. उ0नि0 ब्रजकिशोर सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
3. उ0नि0 करूणेश पाण्डेय स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
4. हे0का0 जितेंद्र वर्मा, हे0का0 मजहर अहमद सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
5. का0 अनुज वर्मा, का0 जरनैल सिंह, का0 सुधाकर सिंह भदौरिया सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
6. का0 दिव्यांश यादव, का0 शैलेंद्र कुमार सर्विलांस सेल जनपद बाराबंकी।
7. का0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 हरिकान्त यादव, का0 देवेन्द्र सिंह स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।
8. का0 नितिन अभिषेक राजवंशी, का0 धनंजय सिंह चौहान स्वाट टीम जनपद बाराबंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *