Akhilesh Yadav

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में सत्ता की ताकत का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

मंगलवार को सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार सत्ता की ताकत का प्रयोग जनता की सेवा करने के बजाय असंवैधानिक तरीके से सम्पत्तियों को ध्वस्त करने में कर रही है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी गैर कानूनी कार्यवाही पर रोक लगनी चाहिए। समाजवादी पार्टी जनहित में आवाज उठाती रहेगी।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा अपने मातृ संगठन आरएसएस का एजेण्डा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और भाजपा राज में समाज में सौहार्द के बजाय वैमनस्य बढ़ा है।’’ यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा सरकार अत्याचार की पराकाष्ठा पार कर रही है, बिना नोटिस घर उजाड़े जा रहे हैं, जनसामान्य को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है और जनता को तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।”

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

सपा प्रमुख यादव ने दावा किया, ‘‘भाजपा सरकार के दो ही काम हैं, एक जनता का बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाना और दूसरा नफरत तथा अफवाहों के सहारे समाज को बांटना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में समाज का हर वर्ग कराह रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं को तिलांजलि दे दी गई है। राज्य की जनता भीषण गर्मी से बिजली कटौती से त्राहि-त्राहि करने लगी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *