gayatri prajapati

यूपी के पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति समेत दो अन्य को आज एक विशेष अदालत ने बलात्कार के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई। सांसदों के खिलाफ मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

निडर, निष्पक्ष, निर्भीक चुनिंदा खबरों को पढने के लिए यहाँ >> क्लिक <<करें

फैसला सुनाए जाने के समय प्रजापति और दो अन्य दोषी अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला अदालत में मौजूद थे। विशेष अदालत ने तीनों को धारा 376 डी एवं 5जी/6 पास्को एक्ट में दोषी करार दिया गया है।

हालांकि, अदालत ने चार अन्य लोगों- विकास वर्मा, रूपेश्वर, अमरेंद्र सिंह, उर्फ पिंटू और चंद्रपाल को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

अधिक महत्वपूर्ण जानकारियों / खबरों के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

कोर्ट में सरकारी वकीलों ने बताया कि चित्रकूट की पीड़ित महिला ने 18 फरवरी, 2017 को लखनऊ के गौतम पल्ली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति समेत सभी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म का प्रयास किया।

‘लोकल न्यूज’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ‘नागरिक पत्रकारिता’ का हिस्सा बनने के लिये यहाँ >>क्लिक<< करें

न्यायाधीश पी के राय ने बुधवार को पिछली अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे प्रजापति और उसके सहयोगियों को महिला से बलात्कार करने और उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार की कोशिश करने का दोषी ठहराया था। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ उचित संदेह से परे आरोपों को साबित करने में सक्षम है। अभियोजन पक्ष ने मामले में 17 गवाह पेश किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *