*जनपद बाराबंकी*

 

*थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा एक शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से विद्यालय से चोरी किये गये थाली, गिलास बरामद-*

 

दिनांक-05.10.2021 को वादिनी अर्चना भारती प्रधानाध्यापक पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर जनपद बाराबंकी द्वारा थाना फतेहपुर पर सूचना दी गयी कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर से राजनाग उर्फ प्रिन्स नाग ने कमरे का ताला तोड़कर थालियां, गिलास व पुरानी साइकिले चोरी कर ली है। इस सूचना पर थाना फतेहपुर में मु0अ0सं0-414/2021 धारा 457/380 भादवि पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी  यमुना प्रसाद द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ0 अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर  योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक फतेहपुर के नेतृत्व में गठित थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। दिनांक-06.10.2021 को थाना फतेहपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रिन्सू नाग उर्फ राज पुत्र जितेन्द्र नाग निवासी मोहल्ला काजीपुर 3 कस्बा व थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 141 अदद स्टील की थाली, 28 अदद स्टील की ग्लास व नकदी बरामद किया गया।

 

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

प्रिन्सू नाग उर्फ राज पुत्र जितेन्द्र नाग निवासी मो0काजीपुर-3 कस्बा व थाना फतेहपुर बाराबंकी

 

*बरामदगी-*

1. 141 अदद स्टील की थाली,

2. 28 अदद स्टील की ग्लास,

 

*पुलिस टीम-*

  1. 1. प्रभारी निरीक्षक  संजय मौर्य थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

2. उ0नि0 कृष्णवली सिंह थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

3. हे0का0 जगतनारायण यादव थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

5. का0 अभय कुमार थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *